फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Death of a young man practicing army recruitment

सेना भर्ती की प्रैक्टिस कर रहे युवक की मौत

Thu, 30 Dec 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
नादौन। सेना में भर्ती होने के लिए प्रैक्टिस कर रहे एक 19 वर्षीय युवक की वीरवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम पंचायत भूंपल गांव फतेहपुर तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नौजवान की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। 19 वर्षीय विशाल वीरवार को सुबह सेना में भर्ती होने के लिए अपने दोस्तों सहित दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा था कि अचानक विशाल कुमार के सीने में दर्द उठा। तबीयत खराब होने पर विशाल को परिवार तथा गांव के लोगों ने नादौन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। विशाल के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, समाजसेवक प्रभात चौधरी, जिला परिषद सदस्य इंदु बाला, आशीष डोगरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कुमारी, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम चौधरी व गांव के अन्य लोगों ने युवक की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया।
विज्ञापन

उधर, एसएचओ नादौन योगराज चंदेल ने कहा कि पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर लिया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed