फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   death

जहरीली दवाई खाने से व्यक्ति की मौत

Sun, 16 Aug 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत भरमोटी गांव में जहरीली दवाई खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

भरमोटी निवासी चमन लाल ने बताया कि उसका भाई पवन कुमार (44) हृदय रोग से ग्रसित था। चमन लाल ने बताया कि गत शनिवार को पवन घर पर अकेला था। जब उसकी पत्नी सपना कुमारी खेतों से काम करके लौटी तो उसने देखा कि पति की हालत खराब है। चमन लाल ने बताया कि जब उनके घर पहुंचा तो देखा कि पवन कुमार की तबीयत बहुत खराब थी। उसे तुरंत नादौन अस्पताल लेकर आ गए। जहां पर उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। पवन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। नादौन अस्पताल के डॉ. आएस राणा ने बताया कि जहरीली दवाई खाने से पवन कुमार की मौत हुई है। वहीं थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed