फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   death,accident,road

मोटरसाइकिल दुर्घटना में चालक की मौत

Fri, 24 Jul 2020 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत साईं गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक का चालक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यह हादसा शुक्रवार देर शाम पेश आया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सुमित बंसल उपमंडल नादौन के अंतर्गत गगाल गांव में प्रिंटिंग का काम करता था। शुक्रवार शाम को काम पूरा करके जब वह अपने मामा के घर डागी गांव जा रहा था तो साईं गांव में अपने मालिक विकास के घर कुछ देर रुक गया। उसके बाद अपनी बाइक पर जैसे ही वह विकास के घर से निकला तो मेन रोड पर नादौन की ओर आ रही बाइक यूपी नंबर की बाइक के चालक अमन पुत्र कृष्ण चांद से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रिंटिंग प्रेस के मालिक विकास ने सुमित को नादौन अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक सुमित की मौत हो चुकी थी। वहीं अमन को भी चोटें आई हैं। पता चला है कि सुमित की माता के देहांत के बाद वह अपने मामा के घर ही अपनी बहन के साथ रहता था। थाना प्रभारी नादौन प्रवीण राणा ने बताया कि मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed