फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   deadbody found

खेत में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

Tue, 12 Jul 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस सहायता कक्ष भोटा के तहत ग्राम पंचायत करेर के घनसुई गांव में खेत में एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर और पुलिस सहायता कक्ष भोटा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घनसुई गांव में खेत के पास सोमवार रात को किसी ने शव पेड़ से लटका देखा तो पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान सुभाष चंद (57) पुत्र अनंत राम गांव कलोहण डाकघर बुंबलू के रूप में हुई है। व्यक्ति आठ जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चला गया था और लापता था। परिजनों ने हर जगह ढूंढा लेकिन इसका कुछ पता नहीं चला। सुभाष चंद सेना सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त था और तनाव में था। सुभाष अपने पीछे दो बेटे व पत्नी छोड़ गया है। एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed