{"_id":"61ae5aeec5e9ac4c5c503548","slug":"deadbody-found-hamirpur-hp-news-sml392591787","type":"story","status":"publish","title_hn":"लदरौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला प्रवासी मजूदर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लदरौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला प्रवासी मजूदर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज(हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत लदरौर में एक प्रवासी मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। स्थानीय दुकानदारों ने सोमवार सुबह शव को देख पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन दिनभर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शाम को जब रिश्तेदारों ने शव की शिनाख्त की तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
सिकंदर(31) पुत्र जिंदा लाल गांव रूपलिया डॉकघर गौना तहसील बितिया, बिहार लदरौर में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। सोमवार सुबह उसका शव लदरौर में मिला है। स्थानीय दुकानदारों ने जब शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दिनभर शव की शिनाख्त करती रही, लेकिन शव की शिनाख्त शाम को हो पाई, जब बिहार स्थित परिजनों से पुलिस की बात हुई और शाम को कुछ रिश्तेदार जो नजदीक कहीं काम पर गए थे, वह भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इस बारे कार्यकारी एसएचओ जगपाल ने बताया कि शाम को ही व्यक्ति की शिनाख्त हो पाई है। व्यक्ति के सिर पर चोट लगी है। प्रथम दृष्टि से व्यक्ति की गिरने व ठंड से मौत होने की आशंका है। लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। ---