फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   deadbody found

लदरौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला प्रवासी मजूदर का शव

Tue, 07 Dec 2021 12:18 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत लदरौर में एक प्रवासी मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। स्थानीय दुकानदारों ने सोमवार सुबह शव को देख पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, लेकिन दिनभर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। शाम को जब रिश्तेदारों ने शव की शिनाख्त की तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सिकंदर(31) पुत्र जिंदा लाल गांव रूपलिया डॉकघर गौना तहसील बितिया, बिहार लदरौर में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। सोमवार सुबह उसका शव लदरौर में मिला है। स्थानीय दुकानदारों ने जब शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस दिनभर शव की शिनाख्त करती रही, लेकिन शव की शिनाख्त शाम को हो पाई, जब बिहार स्थित परिजनों से पुलिस की बात हुई और शाम को कुछ रिश्तेदार जो नजदीक कहीं काम पर गए थे, वह भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इस बारे कार्यकारी एसएचओ जगपाल ने बताया कि शाम को ही व्यक्ति की शिनाख्त हो पाई है। व्यक्ति के सिर पर चोट लगी है। प्रथम दृष्टि से व्यक्ति की गिरने व ठंड से मौत होने की आशंका है। लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed