फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dead body found in house

समैला में घर के अंदर मिला क्षत-विक्षत शव

Sun, 10 Nov 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत समैला गांव के एक घर में व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि यह शव चार-पांच दिन से घर के अंदर ही पड़ा था। रविवार को घर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति का शव घर से बाहर निकाला। व्यक्ति घर पर अकेला ही रहता था तथा उसने एक पालतू कुत्ता रखा हुआ था। यह कुत्ता भी पांच दिन से भूखा-प्यासा घर के अंदर ही बंद था। कुत्ते के भौंकने पर भी किरी ने गोर नहीं किया। बताया जा रहा है कि घर गांव से थोड़ी दूरी पर है। ऐसे में लोगों को व्यक्ति की मौत का पता नहीं चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर भेजा, लेकिन यहां पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शव क्षत-विक्षत हो चुका था। ऐसे में पोस्टमार्टम के लिए शव को टांडा ले जाया गया है।
विज्ञापन

नसीब सिंह (61) निवासी समैला अपने घर में अकेला ही रहता था। बेटा मेरठ में है। करीब पांच दिन पहले उसकी घर में मौत हो गई। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पालतू कुत्ता खूंटे से बंधा हुआ था। घर गांव से थोड़ा दूरी पर होने के कारण किसी को उसकी मौत का पता नहीं चला। रविवार को कुछ लोग जब घर के नजदीक गए तो अंदर से बदबू आ रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। वहीं, खूंटे से बंधे पांच दिन से भूखे-प्यासे कुत्ते को छोड़ा गया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर लाया गया, लेकिन यहां पर शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। इसे पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा गया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed