फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   dc on cycle

उपायुक्त ऊना संदीप कुमार साइकिल से पहुंचे नादौन

Wed, 18 Mar 2020 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
dc on cycle
साइकिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊना से नादौन साइकिल पर पहुंचे उपायुक्त ऊना संदीप कुमार। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए साइकिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपायुक्त ऊना नादौन निवासी संदीप कुमार ने घर आने के लिए अपने वाहन को छोड़कर साइकिल को चुना। मंगलवार को संदीप ऊना से नादौन अकेले साइकिल पर पहुंचे। नादौन के निकट कलोहा गांव में स्थानीय निवासी अजय डोगरा ने उनका स्वागत किया। संदीप कुमार ने ऐसा दूसरी बार किया है। ऊना से नादौन पहुंचने के लिए उन्हें करीब 5 घंटे का समय लगा। अपनी पूरी यात्रा के दौरान वह रास्ते में कई बार रुके और विकास कार्यों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

रास्ते में नादौन तक कोई भी व्यक्ति इस अधिकारी को नहीं पहचान पाया। संदीप कुमार ने साइकिलिंग को युवाओं के साथ जोड़ने के लिए पिछले दिनों ही ऊना में एक मेगा इवेंट करवाया था। जिसमें विशेष तौर पर साइकिलिंग का आयोजन भी किया गया था। संदीप ने कहा कि अधिक से अधिक लोग स्थानीय स्तर पर आवाजाही के लिए वाहनों की बजाय साइकिल का प्रयोग करें। जिससे उनका शरीर स्वस्थ रहेगा और प्रदूषण कम करने में भी मदद मिलेगी। प्रदेश में साहसिक खेलों का आयोजन बढ़े, जिससे युवाओं को प्रेरणा के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। वहीं, यह प्रयास प्रदेश को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान देने में सहायक होगा। संदीप कुमार ने कहा कि वह छुट्टी पर घर आ रहे थे, जिसके चलते वह साइकिल पर घर पहुंचे हैं और साइकिलिंग उनका शौक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed