फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   DC Amarjit Singh said 77 other children will also get the benefit of foster care

Hamirpur: जिले में 77 अन्य बच्चों को भी मिलेगा फोस्टर केयर का लाभ, बैठक में लिया फैसला

Thu, 10 Oct 2024 01:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Oct 2024 01:26 PM IST
सार

उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में इन 77 नए मामलों को मंजूरी प्रदान कर दी गई।
 

विज्ञापन
DC Amarjit Singh said 77 other children will also get the benefit of foster care
उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला हमीरपुर में बेसहारा या विपरीत परिस्थितियों में रह रहे 18 वर्ष तक की आयु के 77 अन्य बच्चों को भी फोस्टर केयर योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक में इन 77 नए मामलों को मंजूरी प्रदान कर दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि जिला हमीरपुर में 1254 बच्चों को पहले ही  फोस्टर केयर योजना के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। अब 77 अन्य बच्चों को भी इनमें शामिल किया जा रहा है। इससे इन बच्चों को भी 18 वर्ष की आयु तक हर माह 4-4 हजार रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि इस योजना में अनाथ बच्चों के अलावा ऐसे बच्चों को भी शामिल किया जा सकता है, जिनके माता-पिता जानलेवा रोगों के शिकार हैं या शारीरिक एवं वित्तीय परिस्थितियों के कारण बच्चों का पालन-पोषण करने में असमर्थ हैं। विधवा या एकल नारियों के बच्चों को भी फोस्टर केयर योजना में शामिल किया जा सकता है।  उपायुक्त ने कहा कि अपने नजदीकी रिश्तेदारों या अन्य परिजनों के साथ रह रहे इन बच्चों का सही पालन-पोषण सुनिश्चित करने तथा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम-2015 के विभिन्न प्रावधानों के अनुसार ऐसे बच्चों की समुचित देखभाल, पुनर्वास, संरक्षण, उपचार एवं विकास सुनिश्चित करने के लिए फोस्टर केयर योजना आरंभ की गई है।
विज्ञापन


इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि विपरीत परिस्थितियों के शिकार सभी बच्चों तक इसका लाभ पहुंच सके। बैठक में जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलकराज आचार्य ने इस योजना तथा 77 नए लाभार्थियों के संबंध में विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण  समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नीरज शर्मा, चाइल्डलाइन संस्था की पदाधिकारी मनोरमा देवी और समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed