फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   daughter 20 km walk to see last time his mother

माता के अंतिम दर्शन करने 22 किमी पैदल पहुंची बेटी

Tue, 21 Apr 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के गांव बलडूहक में एक महिला की अचानक मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर नवांशहर में रहने वाली उसकी बेटी और दामाद ने बलडूहक में अंतिम संस्कार में जाने का फैसला लिया। लेकिन, लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसी चीजें उनके आड़े आ रही थीं। ऐसे में बेटी ने बिना समय गंवाए अपने पति के साथ बलडूहक स्थित अपने मायके जाने का निर्णय किया। बेटी गाड़ी में अपने पति के साथ नवांशहर से निकली। लेकिन, मसेह खड्ड पर पुलिस ने दोनों को रोक लिया और आगे गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं दी। बेटी प्रशासन के आगे रोती रही, बिलखती रही मगर दुखियारी बेटी के सामने प्रशासन कानून का हवाला देता रहा। पुलिस ने एक शर्त पर जाने की अनुमति दी और वह थी पैदल जाने की। बेटी ने मां के अंतिम दर्शन के लिए पैदल जाना ही उचित समझा और दोनों दंपती मसेह खड्ड से बलडूहक के लिए पैदल ही चल पड़े। सवाल अनेक हैं. परंतु जवाब एक ही है कि मां की ममता के आगे प्रशासन के नियम कानून बौने साबित हुए। बेटी ने करीब 22 किलोमीटर का सफर अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए पैदल ही तय किया जो आज के युग के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। एसएचओ प्रवीण राणा का कहना है कि इनके पास कर्फ्यू पास तो था लेकिन लोकल प्रशासन की अनुमति न होने के चलते वाहन को अनुमति देना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed