फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   cultural activity

लाखों लोगों के त्याग और बलिदान से देश हुआ है आजाद : राजेंद्र गर्ग

Sun, 16 Aug 2020 09:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। 74वां स्वतंत्रता दिवस हमीरपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री राजेंद्र गर्ग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। प्रदेश पुलिस, होमगार्ड और भारत स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियों ने मार्चपास्ट किया। कोरोना संकट के मद्देनजर यह समारोह आवश्यक सावधानियों एवं विशेष प्रबंधों के साथ आयोजित किया गया। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि यह दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरवमयी एवं ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान के कारण ही हमारा देश आजाद हुआ है। उन स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण करना और उन्हें श्रद्धांजलि देना हर भारतवासी का प्रथम कर्तव्य है।
विज्ञापन

आजादी के बाद विभिन्न युद्धों में प्रदेश के वीर सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय दिया है। अभी हाल ही हमीरपुर जिला के दो वीर सपूतों अंकुश ठाकुर और रोहिन कुमार ने भी देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सैनिकों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। समारोह के दौरान खाद्य मंत्री ने कोरोना संकट में सराहनीय सेवाएं प्रदान करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों, पुलिस, होमगार्ड और अन्य कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त हरिकेश मीणा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, नगर परिषद हमीरपुर अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष दीप कुमार, जिला परिषद सदस्य वीना कपिल, कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन कुमार, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष कमल नयन शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष वीना शर्मा, जिला अध्यक्ष राजकुमारी, नरेंद्र अत्री सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह में यह हुए सम्मानित-
सम्मानित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता, बीएमओ टौणी देवी आरके अग्निहोत्री, बीएमओ गलोड़ डॉ. एसके गौतम, बीएमओ नादौन डॉ. अशोक कौशल, बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया, बीएमओ सुजानपुर डॉ. रमेश डोगरा, बीएमओ बड़सर डॉ. नरेश शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद कौशल, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा, डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. पृथी सिंह, डॉ. कविश खन्ना, डॉ. आशीष कुमार और जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला शामिल हैं। इनके अलावा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, जवाहर नवोदय विद्यालय डुंगरी के प्रधानाचार्य गोपाल तोमर, बहुतकनीकी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष राकेश गुप्ता, साईं अस्पताल डुघा के डॉ. अभिषेक ठाकुर और राधास्वामी संस्था भोटा के बेली राम को भी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। जिला के सभी 6 पुलिस थानों और विशेष अन्वेषण शाखा के कुल 300 पुलिस कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। सभी थाना प्रभारियों में निरीक्षक संजीव गौतम, निरीक्षक मस्तराम, निरीक्षक प्रवीण कुमार, निरीक्षक छोटे राम चौधरी, निरीक्षक किरण बाला, निरीक्षक कुलदीप सिंह और उपनिरीक्षक सुभाष शास्त्री ने सम्मान पत्र प्राप्त किए। कमांडेंट मेजर सुशील कुमार के अलावा होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें वरिष्ठ प्लाटून कमांडर अशोक कुमार, प्लाटून कमांडर राकेश कुमार, राजकुमार और रमेश चंद, हवलदार विकास चंद और रवि कुमार, सेक्शन लीडर रमेश चंद, अंकुश परमार, जगजीत सिंह, गृह रक्षक संजीत कुमार, जोगिंद्र सिंह, चंदू राम, सन्नी राणा, कार्यालय कनिष्ठ सहायक राजकुमार, अग्निशमन विभाग के अग्रसर प्रशामक राजेश ठाकुर और चालक एवं पंप ऑपरेटर राजेश कुमार शामिल रहे। सराहनीय सेवाओं के लिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों गुरदास, तिलक राज, राजकुमार, राम लाल, बुद्ध राम, मनोज कुमार, संजय कुमार, अजीत कुमार, गुरदित्ता और राकेश कुमार को भी सम्मानित किया गया। इनके अलावा जिला स्तरीय समारोह के परेड कमांडर सब इंस्पेक्टर अजेश कुमार और प्लाटून कमांडरों को भी मुख्य अतिथि ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed