फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Crowd gathered in the markets of the district on Dhanteras, ATMs became empty

धनतेरस पर जिले के बाजारों में उमड़ी भीड़, एटीएम हो गए खाली

Tue, 02 Nov 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in the markets of the district on Dhanteras, ATMs became empty
धनतेरस के दिन गांधी चौक हमीरपुर के पास उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। धनतेरस पर जिले के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। आभूषणों और बर्तनों की दुकानों में दिनभर भीड़ उमड़ी रही। वहीं, जिला मुख्यालय के बाजार में दिनभर भीड़ रही। दोपहर से पहले ही जिला मुख्यालय के अधिकांश एटीएम खाली हो गए। जिन एटीएम में कैश था, उनमें भी लोगों की कतारें नजर आईं। जिला मुख्यालय में गांधी चौक से अस्पताल चौक तक हजारों की तादाद में लोगों ने खरीदारी की। आभूषण विक्रेताओं और बर्तन विक्रेताओं के पास तो बैठने तक की जगह नहीं बची। हालांकि, सुबह दस बजे तक बारिश के चलते बाजारों में कम भीड़ रही, लेकिन जैसे ही धूप खिली, बाजार भी ग्राहकों से गुलजार हो गए।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले ही बुक करवाए गए गहनों को खरीदने के लिए ग्राहक मंगलवार को दुकानों में पहुंचे। हालांकि, त्योहारी सीजन में बाजारों में आए अधिकतर लोगों ने मास्क का प्रयोग सही से नहीं किया या मास्क लगाया ही नहीं। महामारी के खौफ से ज्यादा लोगों में धनतेरस और दिवाली के लिए उत्साह दिखा। आभूषण एवं बर्तन विक्रेताओं प्रदीप रोशन, सुमित, जुगल किशोर आदि ने कहा कि धनतेरस पर दुकानों में अधिक भीड़ रही। कुछ लोगों ने पहले से बुकिंग करवा रखी थी, जबकि कुछ ने मौके पर आकर खरीदारी की।
विज्ञापन

बारिश के चलते सुबह कम ही उपभोक्ता बाजार पहुंचे, लेकिन इसके बाद जैसे ही धूप खिली लोगों की भीड़ बढ़ गई। इसके अलावा नादौन, बड़सर, सुजानपुर, भोरंज, धनेटा, टिक्कर, गलोड़, लंबलू, जाहू के बाजारों में भी धनतेरस के मौके पर खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed