{"_id":"58a5e5b94f1c1b931ad83d4a","slug":"unable-to-pay-debt-youth-consume-poison-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार न चुका सका तो खाया जहर, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार न चुका सका तो खाया जहर, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
poison
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल नादौन के गांव जंगली सेरा के एक युवक ने वीरवार को जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ने महंगे मोबाइल का शौक पूरा करने के लिए करीब 10 हजार का मोबाइल नादौन में एक मोबाइल विक्रेता से उधार खरीदा। इसके लिए एक हजार रुपये दे दिए थे।
विज्ञापन
शेष राशि चुकाने के लिए वह परेशान हो गया। इस कारण वीरवार दोपहर दो बजे उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपने बड़े भाई को फोन कर बताया कि मोबाइल का भुगतान न होने पर जहर खा लिया है और बस स्टैंड मार्केट की सीढ़ियों पर बैठा है।
विज्ञापन
भाई ने तुरंत अपनी मां को फोन पर जानकारी दी। उसकी माता उसे ढूंढती हुई बस स्टैंड पहुंची। युवक सीढ़ियों पर उल्टियां कर रहा था। इस दौरान बाजार के दुकानदार भी आ गए और उसको टैक्सी में स्थानीय अस्पताल ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. बीएस राणा ने बताया कि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है।
एसएचओ नादौन सतीश कुमार ने कहा कि पुलिस को मामले की सूचना मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।