{"_id":"58b9b3e84f1c1bbd56835b87","slug":"two-groups-of-driver-conductors-fight-over-root-timings","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस रूट की समयसारिणी को लेकर हंगामा, फाड़े कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस रूट की समयसारिणी को लेकर हंगामा, फाड़े कपड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fight
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत बस अड्डा परिसर नादौन में समयसारिणी को लेकर दो निजी बसों के चालक-परिचालक आपस में भिड़ गए। इस दौरान बस अड्डा परिसर में खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन
मारपीट में दोनों गुटों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। हालांकि शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची है। ऐसे में मामला दर्ज नहीं हो पाया है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दोनों निजी बसों के चालक-परिचालक बस रूट की समयसारिणी को लेकर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ डाले। दोनों बसें बड़ा से नादौन पहुंचती हैं। एक बस सुजानपुर से वाया बड़ा और दूसरी हमीरपुर से वाया बड़ा होकर नादौन पहुंचती हैं। दोनों बसें बड़ा में इकट्ठा हो जाती हैं।
विज्ञापन
एक बस चालक का आरोप है कि दूसरी बस के चालक ने रूट पर देरी से पहुंच उसकी बस का रूट खराब कर दिया। वहीं दूसरी बस के चालक का आरोप है कि आए दिन दूसरी बस का चालक उसकी बस के समय की सवारियां उठाता है।
थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस के पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।