फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two families in abusive quarrel over severage connection

सीवरेज कनेक्शन को लेकर दो परिवारों में झड़प

Sun, 02 Oct 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two families in abusive quarrel over severage connection
Fight - फोटो : demo pics

पुलिस थाना सदर के अंतर्गत वार्ड-10 लोहारड़ा में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों में झड़प हो गई। मारपीट में दोनों परिवारों के सदस्य घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक परिवार के सदस्य पुलिस से भी उलझ पड़े।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। देवराज निवासी लोहारड़ा रविवार को सीवरेज कनेक्शन लेने के लिए जमीन की खुदाई कर रहा था। इस दौरान उसी गांव के बेली राम ने देवराज को जमीन की खुदाई करने से मना किया। बेली राम ने कहा कि संबंधित भूमि उसकी है।
विज्ञापन


इस दौरान दोनों परिवारों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों के सदस्य आपस में उलझ पड़े। देवराज का आरोप है कि बेली, उसकी पत्नी और बेटे ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की है। वहीं बेली राम का आरोप है कि देवराज ने उसकी जमीन को खोद डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर देवराज और उसका परिवार उनसे मारपीट करने लगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस दौरान बेली राम के परिवार के सदस्य पुलिस ने उलझ पड़े।

थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed