{"_id":"58669eec4f1c1b425ceeca50","slug":"two-bike-collides-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर, सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों की टक्कर, सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत कांगू के साथ मगरा सड़क पर दो बाइकों की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दिनेश कुमार (28) पुत्र रामनाथ निवासी मगरा, नादौन अपने ससुराल से बाइक पर वापस अपने घर लौट रहा था।
विज्ञापन
मगरा के पास सामने से आ रही बाइक से दिनेश कुमार की बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बाइक सवार दिनेश को भी गंभीर चोटें आईं। दिनेश को प्राथमिक उपचार के लिए परिजन नादौन अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दिनेश की साली की कुछ दिन पहले ही मौत हुई थी। शोक सभा से घर लौट रहे दिनेश की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नादौन सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन