फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two accused of thrashing police constable surrender before Pradhan

पुलिसकर्मी से मारपीट के दो आरोपियों का सरेंडर

Fri, 18 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो, अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Fri, 18 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two accused of thrashing police constable surrender before Pradhan
Fight - फोटो : डेमो फोटो

बस अड्डा नादौन में पुलिस जवान से मारपीट करने के दो आरोपियों ने पंचायत प्रतिनिधियों के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों आरोपियों को नादौन पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शेष दो की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


बीते शनिवार को पुलिस चौकी नादौन के एक कर्मचारी ने दुकानदार अशोक कुमार से खाली लिफाफा मांगा। इसी को लेकर दुकानदार के पांच साथियों ने पुलिस चौकी में घुसकर जवान की पिटाई कर डाली। जान बचाने के लिए भागे पुलिस कर्मी की आरोपियों ने बीच बाजार में पिटाई कर डाली।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से आरोपी दुकानदार अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चार अन्य मौके से भाग गए। रविवार सुबह एक और आरोपी टैक्सी चालक संजीव कुमार को पुलिस ने बस अड्डा नादौन से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो आरोपियों अभिषेक और कपिल कुमार ने ग्राम पंचायत प्रधान बेला किशोरी लाल, उपप्रधान पवन शर्मा और बीडीसी विक्रम कटोच के समक्ष अपना गुनाह कबूला। पंचायत प्रतिनिधियों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शेष दो आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी है।

डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed