{"_id":"57a2284e4f1c1b675d2ba20e","slug":"three-tempel-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंदिरों से चढ़ावा, स्कूल से नकदी ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन मंदिरों से चढ़ावा, स्कूल से नकदी ले उड़े चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 03 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज थाना के अंतर्गत डूहका, झंडवी और लुद्दर महादेव में स्थित तीन मंदिरों और एक स्कूल से चोर नकदी ले उड़े। शातिर मंदिरों के ताले तोड़ दानपात्रों से चढ़ावा निकाल ले गए। इतना ही नहीं मंदिरों के साथ एक निजी स्कूल में भी चोरों ने सेंधमारी की है। रविवार को भी जाहू क्षेत्र के एक मंदिर में पुजारी को कमरे में बंदकर शातिर चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात चोरों ने ज्योली माता मंदिर डूहका में चोरी की। यहां चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़ चढ़ावा चोरी कर लिया। उसके बाद चोरों ने महादेव मंदिर झंडवी में मंदिर के ताले तोड़ चोरी की है। यहां भी चोरों ने दानपात्र तोड़कर सारा चढ़ावा चोरी कर लिया है। इसके साथ ही चोरों ने महादेव का झूला और मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई पैकेड मिठाइयां भी चोरी कर ली।
विज्ञापन
उसके बाद चोरों ने शिव मंदिर लुद्दर महादेव से शातिर दानपात्र ही उठाकर ले गए। तीनों मंदिरों में चोरी करने के बाद चोरों ने लुद्दर महादेव के एक निजी स्कूल में चोरी की है। यहां से चोर 1500 रुपये नकदी चुरा ले गए हैं। स्कूल का सारा रिकॉर्ड शातिरों ने बिखेर दिया है। उपमंडल में लगातार चार मंदिरों में चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
उधर, थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि थाना में मामला दर्ज नहीं है फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।