फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   sugar supply returns

लेवी चीनी से लदे दो ट्रक वापस लौटाए

Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन

जिला हमीरपुर में लेवी चीनी की सप्लाई लेकर आए दो ट्रकों को हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन ने वापस लौटा दिया है। सिविल सप्लाई को चीनी की आपूर्ति करने वाली फर्म से यह दोनों ट्रक चीनी लेकर आए थे। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक हमीरपुर में सिविल सप्लाई के गोदाम के बाहर पिछले दो दिनों से खड़े थे। चीनी से लदे ट्रकों को वापस भेजने के पीछे निगम ने चीनी की गुणवत्ता तय मानकों पर खरी नहीं उतरने का हवाला दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश के राशन डिपुओं में सप्लाई होने वाली लेवी चीनी की गुणवत्ता पर कई बार सवाल उठते रहे हैं। जिसके बाद सरकार ने डिपुओं में सप्लाई होने वाली चीनी के सैंपल भरने के निर्देश भी दिए थे। सरकार के ध्यान में यह मामला आने के बाद सिविल सप्लाई कार्पोरेशन को सही गुणवत्ता की चीनी सप्लाई करने के आदेश दिए थे। लेकिन हमीरपुर में दूसरी बार चीनी सप्लाई करने वाली फर्म ने तय मानकों के अनुरुप सप्लाई नहीं भेजी। निगम ने हमीरपुर में ट्रकों में चीनी की जांच की तो गुणवत्ता में कमी पाई गई। इसके बाद निगम ने इस चीनी को लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कार्पोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके सूद ने बताया कि फर्म से चीनी लेकर आए दो ट्रकों की चीनी की जब जांच की गई तो उनकी गुणवत्ता तय मानकों के तहत नहीं पाई गई। चीनी की सप्लाई लेने से इंकार कर दिया है। इसके साथ ही विभाग के उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed