{"_id":"592b11114f1c1bf014bdaea0","slug":"steno-caught-red-handed-taking-bribe-given-judicial-custody-by-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम ने एसीजेएम कोर्ट नादौन में पेश की फाइल, 30 तक न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस टीम ने एसीजेएम कोर्ट नादौन में पेश की फाइल, 30 तक न्यायिक हिरासत में भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 28 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
रंगे हाथ धरी स्टेनो।
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय हमीरपुर में रिश्वत लेते पकड़ी गई आरोपी महिला स्टेनो रविवार को भी क्षेत्रीय अस्पताल में उपचाराधीन रही। शनिवार शाम विजिलेंस टीम ने मामले की फाइल एसीजेएम कोर्ट नादौन में पेश की।
विज्ञापन
इसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी महिला को 30 मई तक न्यायिक हिरासत में लेने के आदेश दिए। जैसे ही महिला कर्मी को क्षेत्रीय अस्पताल से छुट्टी मिलेगी, विजिलेंस टीम आरोपी को न्यायिक हिरासत में ले लेगी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह आरटीओ कार्यालय हमीरपुर में स्टेनो को विजिलेंस टीम ने 2500 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपी स्टेनो को विजिलेंस की टीम गिरफ्तार कर ले गई लेकिन कुछ घंटे बाद ही आरोपी महिला की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
आरोपी महिला को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी महिला को भर्ती कर लिया गया। स्वास्थ्य ठीक न होनेसे चिकित्सकों ने उसे बयान देने या कहीं जाने में अनफिट घोषित कर दिया।
विजिलेंस टीम शनिवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश नहीं कर पाई। इसके चलते विजिलेंस ने संबंधित फाइल एसीजेएम कोर्ट नादौन में पेश की। इसके आधार पर न्यायालय ने महिला को 30 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
आरोपी महिला को जैसे ही अस्पताल से छुट्टी मिली, विजिलेंस टीम आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में ले लेगी। न्यायिक हिरासत में आरोपी महिला से आरटीओ कार्यालय से गायब फाइल के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विजिलेंस ब्यूरो के एएसपी बलबीर सिंह का कहना है कि न्यायालय ने महिला को 30 मई तक न्यायिक हिरासत में लेने के आदेश दिए हैं। जैसे ही महिला को अस्पताल से छुट्टी मिलती है, उसे न्यायिक हिरासत में ले लिया जाएगा।
आरोपी महिला का उपचार कर रहे डॉ. आशीष का कहना है कि सोमवार को वार्ड का राउंड करने के बाद ही मरीज को छुट्टी देने के बारे में स्टेटस बताया जा सकता है।