{"_id":"5919f3364f1c1bce3bf23015","slug":"secretary-of-co-operative-society-missing-people-lodges-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"को-ऑपरेटिव सोसायटी बल्यूट का सचिव लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
को-ऑपरेटिव सोसायटी बल्यूट का सचिव लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 16 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंधेड़ पंचायत की को-ऑपरेटिव सोसायटी बल्यूट का सचिव परिवार के साथ अचानक लापता है। इसके चलते सोसायटी में राशि जमा करवा बैठे उपभोक्ताओं को पैसे की चिंता सताने लगी है। उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत सदर थाना में की है। लोगों ने पुलिस से लापता सचिव को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। बाकायदा उपभोक्ताओं ने उपायुक्त को भी मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं में उत्तम चंद, चंदू राम, रत्न चंद, सुखदेव, सर्वेश कुमार, टीडी शर्मा, सुलोचना देवी, सिमरो देवी, जमना देवी, सुमना देवी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, सुनीता देवी, कर्ण सिंह, पुष्पा देवी, संध्या देवी, अंजू देवी, लीला देवी, रेखा कुमारी, हेमराज, ज्योति प्रकाश, राजेश कुमार, दूनी चंद, देशराज, रिखी राम, अमरनाथ शर्मा, सरला शर्मा, संजय कुमार, रूप लाल, कमला देवी, अनीता देवी और श्यामा प्रसाद का कहना है कि सोसायटी का सचिव पहली मई से परिवार सहित अचानक गायब हो गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों ने सोसायटी में लाखों रुपये जमा करवा रखे हैं। ऐसे में सचिव के अचानक गायब होने से लोगों को सोसायटी में जमा धनराशि को लेकर चिंता सताने लग पड़ी है। लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस थाना सदर में कर सचिव को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि लोग शिकायत लेकर पुलिस थाना आए थे। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सचिव का सुराग लगा लिया जाएगा।