{"_id":"4fc04126134252944a80b7b892672811","slug":"scorched-to-death-to-husband-and-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरसौर में झुलसे दंपति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरसौर में झुलसे दंपति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर के हरसौर में एक मकान में आग लगने से झुलसे दंपति की मौत हो गई है। दोनों ने टांडा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला की मौत बुधवार, जबकि बुजुर्ग व्यक्ति की मौत वीरवार को हो गई है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जैसी राम निवासी हरसौर 28 जनवरी सुबह करीब 10 बजे घर के बाहर आंगन में धूप सेंक रहा था।
इस दौरान उसने कमरे से धुआं बाहर निकलते देखा। घर पर जैसी राम और उसकी पत्नी सुखां देवी अकेले थे। धुआं देखकर दोनों कमरे की तरफ भागे। उन्होंने कमरे में देखा तो बिस्तर में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
दोनों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग बुझाते समय जैसी राम (55) और सुखां देवी (48) आग की चपेट में आ गए। दोनों के हाथ और मुंह आग से झुलस गए हैं।
शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों की मदद से दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्रीय अस्पताल से दंपति को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। यहां बुधवार को सुखां देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि जैसी राम ने वीरवार को दम तोड़ दिया है।
उधर, डीएसपी राजेंद्र जसवाल का कहना है कि पुलिस ने दोनों शवों को लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।