{"_id":"24f81e7b652a2b600fa23bdaa172f6bb","slug":"quarrell-between-three-person-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक सवारों ने युवक की पिटाई की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइक सवारों ने युवक की पिटाई की
ब्यूरो, अमर उजाला/ नादौन (हमीरपुर)।
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत बस अड्डा परिसर में दो बाइक सवारों ने एक युवक की पिटाई कर दी है। पुलिस ने तीनों युवकों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं, जबकि पीड़ित युवक का मेडिकल करवा लिया है।
विज्ञापन
हुआ यूं कि बुधवार को एक युवक बस अड्डा परिसर में खड़ा था। इस दौरान एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए। बाइक चालक ने अड्डा परिसर में खड़े युवक के पांव पर बाइक का टायर चढ़ा दिया। इससे पहले कि युवक कुछ बोलता, दोनों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। इतने में पुलिस मौके पर पहुंच गई और आपस में झगड़ रहे युवकों को अलग किया। पुलिस तीनों को पुलिस थाना ले गई।
विज्ञापन
यहां पीड़ित छात्र का मेडिकल करवा कर पुलिस ने मामला दर्जकर कर लिया है। उधर, पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह आदि का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन