{"_id":"583335d94f1c1b5701b3a506","slug":"mother-son-thrashed-badly-inside-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने घर में घुस मां-बेटे को किया लहुलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति ने घर में घुस मां-बेटे को किया लहुलुहान
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Mon, 21 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत जलाड़ी में एक महिला ने दंपति पर मारपीट का आरोप लगाया है। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पहुंचे उसके बेटे और एक अन्य व्यक्ति को भी आरोपी ने पीटा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कमला देवी पत्नी प्रभात सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार सुबह वह अपने घर के दैनिक कार्यों में व्यस्त थीं। इस दौरान मामूली कहासुनी को लेकर उसका पड़ोसी विशाल अपनी पत्नी सहित उसके घर पर आ धमका। उसने लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। बीच बचाव करने पहुंचे उसके बेटे रिपन और एक अन्य ग्रामीण को भी घायल कर दिया। मारपीट के बाद दोनों घायल मां-बेटे को प्राथमिक उपचार के लिए बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
वहीं विशाल ने महिल कमला देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।