{"_id":"5919f40d4f1c1be764f2271e","slug":"migrant-youth-found-dead-under-mysterious-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 16 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत लंबलू में एक प्रवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कुछ लोग युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या करने और कुछ हृदय गति रुकना मौत का कारण बता रहे हैं।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फारूख (25) पुत्र मेहरद्दीन निवासी अटाली तहसील बुडाणा जिला मुजफरनगर काफी समय से लंबलू में एक हार्डवेयर की दुकान में कार्यरत था।
विज्ञापन
सोमवार सुबह फारूख का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। कुछ लोगों ने बयान में फारूख के पंखे से फंदा लगाने की बात कही है तो कुछ हृदय गति रुकना मौत का कारण बता रहे हैं। पुलिस के मौके पर शव बिस्तर पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
अगर फारूख ने फंदा लगाया तो उसे नीचे किसने उतारा। अगर उसकी हृदय गति रुकने से मौत हुई तो उसे किसी ने अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया।
थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है।