{"_id":"583877984f1c1b663a13bb7b","slug":"locks-of-two-houses-broken-at-galod","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलोड़ में एकसाथ दो घरों में टूटे ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गलोड़ में एकसाथ दो घरों में टूटे ताले
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, गलोड़
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
धानी गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी गलोड़ के तहत हटली गांव में वीरवार रात को शातिरों ने दो घरों में चोरी को अंजाम दिया। गांव में चोरी से दहशत का माहौल है। हटली गांव में नरेश शर्मा और रघुनाथ शर्मा के घर में चोरों ने दरवाजे के ताले तोड़ कर अलमारी के अंदर रखी नकदी और सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह नरेश शर्मा जब बिस्तर से उठे और नहा धोकर साथ के कमरे में पूजा-अर्चना करने के लिए गए तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला है। कमरे के अंदर अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस चौकी गलोड़ को दी।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी जोगिंद्र पाल ने मौके पर जाकर मामले की तफतीश की। हालांकि पुलिस को मौके से कोई चीज चोरी हुई नहीं मिली। दोपहर दो बजे के बाद पूर्व प्रधान चमन लाल अपने घर के साथ छोटे भाई रघुनाथ शर्मा के घर टहलता हुआ गया तो उसे जाली के दरवाजे से अंदर दिन की रोशनी दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
उन्हें शक हुआ कि छोटा भाई तो मुंबई में रहता है तो कमरा क्यों खुला है। जब उन्होंने आगे बढ़कर देखा तो दो कमरों के ताले टूटे थे और कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी गलोड़ और अपने भाई को दूरभाष पर दी।
शातिर चोर इस घर से सोने की दो अंगूठी, एक चेन, दो चांदी की मालाएं और छह हजार रुपये नकदी उड़ा ले गए। क्षेत्रवासियों में जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल, पूर्व केसीसी निदेशक जैद नाथ, व्यापार मंडल गलोड प्रधान बलदेव दास लंबड़, पूर्व प्रधान चमन लाल, सेवानिवृत्त प्रधानचार्य अमर नाथ शर्मा ने पुलिस से शीघ्र चोरों को पकड़ने और इलाके में रात्रि गश्त लगाने की गुहार लगाई है।
पुलिस चौकी गलोड़ प्रभारी जोगिंद्र पाल ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।