फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Lady alleges against youth of harrasing her on phone

महिला ने लगाया फोन पर तंग करने का आरोप

Sat, 20 Feb 2016 06:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, नादौन
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, नादौन Updated Sat, 20 Feb 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
Lady alleges against youth of harrasing her on phone
पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौहंगी की एक महिला ने एक युवक पर उसे फोन पर तंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि शुक्रवार रात को वह घर में अकेली थी। रात करीब 10:00 बजे उसे मोबाइल पर कॉल आया। फोन करने वाला व्यक्ति पंचायत के ही एक गांव का निवासी है। उसने राशन कार्ड के बारे में उसके साथ बातचीत की और कहा कि आपका वार्ड सदस्य राशन कार्ड को लेकर आपको तंग कर रहा है।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह उसके राशन कार्ड का काम करवा देगा। इसके बाद संबंधित व्यक्ति अश्लील बातें करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया और फोन काटा तो वह बार-बार महिला के फोन करने लगा। महिला का आरोप है कि उसने महिला को धमकी भी दी। सुबह के समय महिला ने पूर्व पंचायत प्रधान प्रकाश चंद और वार्ड सदस्य से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते महिला ने पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। अतिरिक्त थाना प्रभारी महेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed