फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   hit cars, five injured

नादौन में आमने-सामने टकराई कारें, पांच घायल

Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर स्थित ब्यास पुल नादौन के पास दो कारों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। पहली कार की दिशा नादौन से ज्वालामुखी, जबकि दूसरी कार की दिशा ज्वालामुखी से नादौन की ओर थी। इस दौरान मझीण चौक पर दोनों कारों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


संजीव कुमार पुत्र किशन दत्त निवासी रेडी फतेहपुर, सरकाघाट ने बताया कि वह अपने ताया चांद राम को इलाज के लिए चचेरे भाइयों सहित मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा जा रहा था। सुबह करीब 9 बजे ब्यास पुल से आगे तंग पुली पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टांडा की ओर जा रही कार की दिशा टक्कर के बाद बदल गई।
विज्ञापन


हादसे में चांद राम पुत्र हंस राज, ब्रह्म दास, साहिल (12) पुत्र हंसराज, विमल कुमार और संजीव कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं दूसरी कार के चालक अरविंद कुमार ने कहा कि पुली तंग होने के कारण यह घटना हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नादौन अस्पताल ले जाया गया है। उधर, जांच अधिकारी एवं अतिरिक्त थाना प्रभारी जगतार सिंह का कहना है कि हादसा ज्वालामुखी क्षेत्र में हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर मामला ज्वालाजी पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed