{"_id":"5720ba9d4f1c1bf631a91eed","slug":"ex-panchayat-pradhan-beat-doctor-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर को पीटा, पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर को पीटा, पूर्व प्रधान समेत तीन पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 27 Apr 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
fight
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना सदर के अंतर्गत एक शादी समारोह से डॉक्टर को पूर्व पंचायत प्रधान सहित तीन लोगों ने जबरन उठा लिया। इसके बाद उसे बाहर ले जाकर कुर्सियों और डंडों से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस हमले में डॉक्टर गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
पीड़ित चिकित्सक की पहचान डॉ. पंकज कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी कधरियाणा डाकघर डिडवीं टिक्कर के रूप में हुई है। पूर्व प्रधान ने 500 रुपये के नोट को लेकर चिकित्सक की पिटाई की। पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वहीं मारपीट में प्रयोग डंडे भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 अप्रैल को वह हमीरपुर में अपनी बुआ की लड़की की शादी में गया था। शादी समारोह के दौरान वह एक दुकान में कोल्ड ड्रिंक्स आदि सामान लेने गया।
विज्ञापन
दुकान पंचायत का पूर्व प्रधान चलाता है। कोल्ड ड्रिंक्स लेने के बाद उसने दुकानदार को 500 रुपये का नोट थमाया। दुकानदार ने नोट को जांच परख कर चिकित्सक को बकाया वापस कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद पूर्व प्रधान अपने बेटे और दो अन्य साथियों के साथ शादी में आया।
इस दौरान चारों उसे वहां से ले गए और डंडों-कुर्सियों के साथ उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में उसे काफी चोटें आई हैं। चिकित्सक ने बताया कि पूर्व प्रधान ने उस पर नकली नोट देने का आरोप लगाया जबकि दुकानदार ने नोट लेते समय इसकी जांच की थी।
पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में पुलिस ने डंडे बरामद कर लिए हैं जिनसे आरोपियों ने चिकित्सक की पिटाई की थी।
थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।