{"_id":"5818d02f4f1c1baa314363e6","slug":"chemist-died-in-mysterious-conditions","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दुकानदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दुकानदार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, गलोड़
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी गलोड़ के अंतर्गत गाहली में एक दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गंभीर हालत में दुकानदार को गलोड़ अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
यहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया, लेकिन यहां दोपहर बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश कुमार (45) पुत्र रोशन लाल निवासी टिप्पर, बड़सर करीब 15 सालों से गाहली में मेडिकल शॉप चलाता है। रात को सुरेश कुमार दुकान में ही सोता था।
विज्ञापन
मंगलवार देर सुबह तक सुरेश कुमार ने दुकान का शट्टर नहीं खोला तो स्थानीय दुकानदारों ने उसे उठाया। सुरेश कुमार ने लड़खड़ाती हालत में शटर खोला। दुकानदार सुरेश को उपचार के लिए गलोड़ अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। दोपहर बाद यहां चिकित्सकों ने सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एएसपी शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।