{"_id":"59208f934f1c1bd91af23b85","slug":"bus-rolls-down-in-saur-20-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर में पलटी निगम की बस, 20 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौर में पलटी निगम की बस, 20 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 21 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
बस पलटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी भोटा के अंतर्गत सौर में शिमला से धर्मशाला जा रही निगम की बस एक तीखे मोड़ पर पलट गई। हादसे में डेढ़ दर्जन सवारियों को चोटें आई हैं। इनमें तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें पीएचसी भोटा में प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
शिमला से धर्मशाला रूट पर जा रही निगम की बस दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे सौर के पास एक तीखे मोड़ पर पलट गई। इस दौरान बस में 20 सवारियां बैठी थीं। सभी यात्रियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सभी घायलों को पीएचसी भोटा में प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों प्रवीण चौहान ( 31) पुत्र रमेश चौहान निवासीर झनियारा हमीरपुर, नरेश कुमार पुत्र बेली राम निवासी दुलारा (चंबा) और बस चालक लालमन सिंह को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पीएचसी भोटा की चिकित्सक भोटा की डॉ. शिल्पा ने कहा कि 20 यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें से तीन गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर रेफर किया गया है। एएसपी डॉ. शिव कुमार का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।