फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   bick accident, driver dead

अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी बाइक, चालक की मौत

Tue, 23 May 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 23 May 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन

सुजानपुर थाना के अंतर्गत भलेठ पुल पर एक बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी है। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई है। पुलिन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जरनैल सिंह(53) निवासी राजस्थान काफी समय से ज्वालाजी में रहता था। जरनैल सिंह यहां कबाड़िया का काम करता था जो मंगलवार को भलेठ पुल पर स्थित मंदिर में भंडारा खाने गया था। जैसे ही पुल के पास जरनैल ने बाइक रोकी उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर नीचे खड्ड में जा गिरी।
विज्ञापन


हादसे में जरनैल को गंभीर चोटें आईं। उसके बाद लोगा ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए सुजानपुर अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जरनैल को क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed