{"_id":"58a5e5104f1c1b1235d87715","slug":"arms-license-of-6-persons-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों के आर्म्स लाइसेंस किए सस्पेंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह लोगों के आर्म्स लाइसेंस किए सस्पेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gun
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन हमीरपुर ने छह व्यक्तियों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से संस्पेंड कर दिए हैं। भोटा के समीप कसीरी के जंगल में हुए गोलीकांड के बाद जिला प्रशासन ने यह सख्त कदम उठाया है। इस गोलीकांड में एक मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
मैकेनिक समेत करीब आधा दर्जन युवक कसीरी के जंगल में शिकार के लिए निकले थे। लेकिन जंगली जानवरों के शिकार के चक्कर में उन्होंने अपने साथी पर ही गोलियां चला दीं। जिससे मैकेनिक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
इन बंदूकों का दुरुपयोग वन्य जीव प्राणी अधिनियम के तहत भी इनका दुरुपयोग हुआ है। पुलिस इस इस मामले में मृतक के साथ शिकार पर गए सभी युवकों को हिरासत में लेकर बंदूकों को भी अपने कब्जे में लिया था।
विज्ञापन
फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद जिस बंदूक से निकली गोली से मैकेनिक की मौत हुई थी, उसके लाइसेंस होल्डर को पुलिस ने गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू की। आरोपी युवक अभी तक न्यायिक हिरासत में है।
पुलिस मामले की अभी तक जांच कर रही है। इस बीच वीरवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रूपाली ठाकुर ने छह लोगों के आर्म्स लाइसेंस सस्पेंड कर दिए हैं।
लाइसेंस धारक प्रवीण कुमार पुत्र पूर्ण चंद गांव बोहणी, संजय कुमार पुत्र बलदेव सिंह गांव सुनली, सतीश कुमार पुत्र सुहड़ो राम गांव उझान, पवन कुमार पुत्र साधु राम गांव उझान, कबीर सिंह पुत्र जैसी राम गांव झरनोट और दिनेश कुमार पुत्र ज्ञान चंद गांव कैहडरू के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिए गए हैं।
उन्हें आदेश दिए हैं कि वे अपने हथियार सात दिनों के भीतर पुलिस थाना स्टेशन में जमा करवाना सुनिश्चित करें।