{"_id":"5c02c9aebdec2241a6447812","slug":"91543686574-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दिहाड़े दरवाजे का ताला तोड़ एक लाख उड़ा ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दिहाड़े दरवाजे का ताला तोड़ एक लाख उड़ा ले गए चोर
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्त स्थान गांधी चौक के पास गुरुकुल गली में मौजूद एक घर से चोर दिनदहाड़े एक लाख रुपये उड़ा ले गए हैं। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी।
शनिवार दोपहर को गुरुकुल गली के एक फ्लैट में रहने वाले चंद्रशेखर शर्मा के घर के दरवाजे का ताला तोड़ चोर एक लाख रुपये की नकदी उड़ा ले गए। चंद्रशेखर शर्मा और उनकी पत्नी शनिवार दोपहर को अपनी ड्यूटी पर थे। चंद्रशेखर शर्मा प्रधानाचार्य हैं और स्कूल में थे जबकि, उनकी पत्नी खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अधीक्षक हैं। दोपहर के समय साथ वाले फ्लैट में रहने वाला एक अन्य परिवार कहीं गया हुआ था। चोरों ने इसी बात का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। दंपती ने एक लाख रुपये 12 दिसंबर को होने वाली अपने बेटे की शादी के लिए रखे थे। बेटे की शादी से पूर्व हुई चोरी की इस घटना से दंपती सहमा हुआ है। वहीं एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि पुलिस मौके पर गई है। देर शाम तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।