{"_id":"5a8822474f1c1ba2268bac6b","slug":"91518871111-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को तंग कर रहा सिरफिरा, कार्रवाई के बजाय मामला दबा रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा को तंग कर रहा सिरफिरा, कार्रवाई के बजाय मामला दबा रही पुलिस
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
सरकार की गुड़िया हेल्प लाइन समेत शक्ति ऐप जिले में महज कोरी घोषणाएं साबित हो रही हैं। दो हफ्ते के भीतर महिलाओं से छेड़छाड़ का तीसरा मामला सामने आ गया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश महिला शक्ति ने कई तरह के सवाल उठाए हैं। एक छात्रा ने उसके साथ हुई छेड़छाड़ और गाली गलौच की शिकायत पुलिस ने दर्ज न करने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत एएसपी बलवीर सिंह से की है।
छात्रा का कहना है कि वह शुक्रवार को पुलिस थाना हमीरपुर में छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची, लेकिन थाना में दूसरी पार्टी की ओर से आए प्रभावशाली व्यक्ति के कहने पर पुलिस ने उससे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए।
विज्ञापन
छात्रा ने कहा कि युवक एक माह से उसका पीछा कर रहा है। वह आए दिन उसके साथ छेड़खानी और गाली गलौज करता है। वह स्कूटी पर रोजाना जाती है और युवक उसका पीछा करता है। इससे तंग होकर जब वह शुक्रवार को थाने पहुंची तो वहां उसे उसे डराया गया। पुलिस ने जबरदस्ती कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाकर मामले में सहमति करवा दी।
विज्ञापन
इसके बाद छात्रा ने इस बारे में जनवादी नौजवान सभा के अध्यक्ष अनिल मनकोटिया से बात की। डीवाईएफआई और छात्रा ने इसकी शिकायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह से की। छात्रा ने उनसे मामले को दबाने के लिए दबाव बनाने वाले प्रभावशाली व्यक्ति और छेड़खानी करने वाले युवक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। डीवाईएफआई के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मनकोटिया का कहना है कि लड़की की शिकायत पर कार्रवाई की बजाय उसे डरना-धमकाना बहुत ही निंदनीय है। अगर इसी तरह सरकार का रौब दिखाकर लड़कियों के मामलों को दबाया जाएगा तो शरारती तत्वों के हौसले और बुलंद होंगे। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह का कहना है कि संबंधित अन्वेषण अधिकारी को इस मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले को महिला एसआई के पास दिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।