{"_id":"5c7d3613bdec222c380d13a7","slug":"81551709715-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झनिक्कर में महिला दुकानदार से 33.50 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झनिक्कर में महिला दुकानदार से 33.50 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत झनिक्कर गांव में एक महिला दुकानदार से 33.50 ग्राम चरस बरामद हुई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वर्ष 2019 में किसी महिला के पास नशे की खेप बरामद होने का जिले में यह पहला मामला दर्ज हुआ है। बीते वर्ष दो महिलाओं को पुलिस ने नशे की खेप के साथ पकड़ा था।
पुलिस चौकी टौणी देवी की टीम ने सूचना के आधार पर झनिक्कर निवासी चमेली देवी (63) की किराना की दुकान और साथ में स्थित मकान में दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त महिला नशे के कारोबार में संलिप्त है। पुलिस को दुकान की ऊपरी मंजिल स्थित उसके मकान से 33.50 ग्राम चरस बरामद हुई। महिला के तीन बेटे हैं। एक बेटा सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त है और दो बेटे निजी कार्य करते हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर विजय सकलानी का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।