{"_id":"5b8bf03a42c792766f1bc617","slug":"81535897658-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों के रिमांड पर भेजा स्मैक रखने का आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दिनों के रिमांड पर भेजा स्मैक रखने का आरोपी
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सदर थाने के तहत भोटा में 267 ग्राम स्मैक सहित पकड़े गए प्रवासी युवक को न्यायालय से 4 सितंबर तक रिमांड पर भेजा गया है। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को शनिवार शाम को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसएचओ सदर संजीव गौतम की अगुवाई में पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार शाम को भोटा चैरिटेबल अस्पताल के पास पकड़ा था। युवक के पास तीन अलग-अलग पुड़ियों में 267 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी युवक की पहचान बबलू भगवान शंकर पुत्र लाला राम निवासी गांव मदन जुड़ी, डाकघर और तहसील बसौली जिला बदायूं उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम को पकड़ा गया आरोपी काफी समय से स्मैक के इस धंधे में संलिप्त था। वह छोटे नशा माफिया को छोटी छोटी पुड़ियां सप्लाई करता था। थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम ने कहा कि शनिवार शाम को पुलिस की टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। उन्होंने कहा कि जिले में नशा माफिया की धरपकड़ के लिए पुलिस सक्रिय है। नशा निवारण समितियों की सदस्यता ग्रहण कर लोग पुलिस को नशा माफिया की सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन