{"_id":"5b86ad0c42c792465274b7df","slug":"81535552780-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्रतिनिधि की गाड़ी से 25 पेटियां शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचायत प्रतिनिधि की गाड़ी से 25 पेटियां शराब बरामद
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत पुलिस ने एक पंचायत समिति सदस्य की गाड़ी से 25 पेटियां अवैध देशी शराब की बरामद की हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को जमानत के आधार पर रिहा कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस थाना नादौन के उपनिरीक्षक राजेश कुमार की अगुवाई में ब्यास पुल पर बुधवार सुबह नाका लगाया गया था। इस दौरान वहां से गुजर रही एक कार की जब तलाशी ली गई तो उसमें से 25 पेटियां शराब की बरामद हुई। कार चालक शराब की इस खेप के बारे कोई भी लाइसेंस या अन्य दस्तावेज नहीं दिखा सका। कार चालक की पहचान राजकुमार पुत्र बंशी लाल निवासी गांव मझियार के रूप में हुई है। उक्त आरोपी पंचायत समिति सदस्य भी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे जमानत पर रिहा कर दिया। एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।