फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मकतेड़ी के जंगल से संदिग्ध हालत में शव बरामद

मकतेड़ी के जंगल से संदिग्ध हालत में शव बरामद

Thu, 26 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मकतेड़ी के जंगल से संदिग्ध हालत में शव बरामद
बड़सर (हमीरपुर)। मैहरे कस्बे के साथ लगते मकतेड़ी के जंगल से संदिग्ध अवस्था में एक शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टि से मृतक के शरीर पर किसी तरह के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक की पहचान वतन राम पुत्र लितडू राम गांव रोपा पंचायत जौड़ेअंब उपमंडल बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वतन बिरोजा निकालने का काम करता था। बुधवार शाम को जब स्थानीय महिलाएं घास लेने जंगल गईं तो उन्हें संदिग्ध हालत में शव को देखा। महिलाओं ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय लोगों और बड़सर पुलिस को दी। बड़सर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर सारी स्थिति का जायजा लिया। डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed