फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लैंटल से गिरी गर्भवती महिला, मौत

लैंटल से गिरी गर्भवती महिला, मौत

Sat, 17 Feb 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
लैंटल से गिरी गर्भवती महिला, मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर।
सुजानपुर उपमंडल के एक गांव में गर्भवती घर के लैंटल से नीचे गिर गई। छत से गिरने के बाद घायल को हमीरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गर्भ में पल रहे बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार शाम को महिला की भी मौत हो गई। गर्भवती महिला और गर्भ में पल रही बच्चे की मौत की खबर से सुजानपुर इलाके में शोक की लहर है।

महिला करीब आठ माह से गर्भवती थी। डॉक्टरी सलाह के तहत वह व्यायाम करने के लिए घर की छत पर चढ़ी हुई थी। पांव फिसलने से वह छत से नीचे गिर गई। छत से गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल से गए। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर किया गया। जहां गर्भ में पल रहे बच्चे और मां दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने कहा कि इस संदर्भ में सुजानपुर पुलिस को उचित कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच करने के बाद उचित कार्रवाई अमल में लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed