फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मक्खी-मच्छर भगाने के लिए जलाई आग में जिंदा जली महिला

मक्खी-मच्छर भगाने के लिए जलाई आग में जिंदा जली महिला

Fri, 20 Jul 2018 11:34 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
मक्खी-मच्छर भगाने के लिए जलाई आग में जिंदा जली महिला
- फोटो : अमर उजाला
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के गांव रैली में मवेशियों को धुआं जलाते समय एक विवाहिता आग की चपेट में आकर जिंदा जल गई। महिला की पहचान निशा कुमारी (29) पत्नी हेम राज निवासी गांव रैली, उपमंडल बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। हादसे के समय छोटी बेटियों के अलावा घर पर अन्य कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर बड़सर पुलिस से डीएसपी जसवीर सिंह और एसएचओ जगदीश चंद ठाकुर समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर आग लगने के कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। महिला की दो बेटियां हैं। इनमें एक 3 साल की जबकि दूसरी बेटी पांच साल की है। आग की घटना के समय दोनों बेटियां घर पर थीं तथा उन्होंने मां को आग लगने की सूचना पड़ोसियों को दी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह आठ बजे निशा कुमारी घर के साथ लगती पशुशाला के बाहर मवेशियों को मक्खी-मच्छरों से बचाने के लिए धुआं डालने गई थीं। महिला ने घास-फूस इकट्ठा किया तथा केरोसिन डालकर आग लगाई तो महिला के कपड़ों ने आग पकड़ ली तथा महिला बुरी तरह से जल गई। महिला और उसकी बेटियों के चिल्लाने पर पड़ोसी महेंद्र सिंह ने कंबल आदि डालकर उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, महिला आग से काफी जल गई थी तथा मौके पर ही दम तोड़ दिया। आग बुझाते समय पड़ोसी व्यक्ति के हाथ आग से झुलस गए। पीड़ित महिला का पति एक शादी में बैंड मास्टर के काम से गया हुआ था। वहीं, महिला का ससुर चीड़ के पेड़ों से बिरोजा निकासी के काम पर सुबह करीब 7 बजे घर से जंगल गया था। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया गया है। जिला हमीरपुर में बीते दो हफ्तों में आग लगने की यह तीसरी घटना है, जिसमें कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। बीते वीरवार को हमीरपुर की ताल पंचायत के अमनेड़ में अग्निकांड से एक 11 साल की बेटी जिंदा जल गई थी। जबकि नगरोटा गाजियां गांव में एक विवाहिता और उसके साढ़े तीन साल के बेटे की जलने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डीएसपी जसवीर सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। मृतक महिला की बेटियों और अन्य लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed