फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सेवानिवृत एक्सईएन के घर से चार महंगे मोबाइल फोन उड़ाए

सेवानिवृत एक्सईएन के घर से चार महंगे मोबाइल फोन उड़ाए

Sun, 24 Mar 2019 12:09 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते वार्ड-8 हमीरपुर निवासी सेवानिवृत्त एक्सईएन के घर से शातिर चार महंगे मोबाइल उड़ा ले गए हैं। पीड़ित एक्सईएन श्रीधर शर्मा की पत्नी का निधन बीते 17 मार्च को ही हुआ है और घर में मातम का माहौल है। चोरों ने शोकाकुल परिवार के घर को भी नहीं छोड़ा। परिवार के सदस्य हरिद्वार गए हुए थे। शुक्रवार रात को घर पर रिश्तेदारों समेत करीब एक दर्जन लोग मौजूद थे। इनमें से कुछ लोगों के मोबाइल फोन सहित घर के सदस्यों के भी मोबाइल फोन चुराए गए हैं। वहीं, शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन की। शुक्रवार रात घर में रात कटाने आए रिश्तेदारों और घर के सदस्यों के चार मोबाइल चोरी हो गए। घर में मातम के माहौल के बीच चोरी होना शर्मनाक है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर गई और छानबीन आरंभ की। सेवानिवृत्त एक्सईएन के बेटे और बहुएं विदेश में रहते हैं। बस स्टैंड चौकी हमीरपुर के प्रभारी सोहन लाल का कहना है कि चार मोबाइल चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed