{"_id":"5bfc3223bdec22414014d5aa","slug":"51543254563-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग की होटलों और शराब के ठेकों पर दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग की होटलों और शराब के ठेकों पर दबिश
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य सुरक्षा विभाग की होटलों और शराब ठेकों पर दबिश
बिझड़ी और दियोटसिद्ध में छापामारी, मिलावटी और खराब खाद्य वस्तुओं का इस्तेमाल न करने की हिदायत
साफ-सफाई को लेकर भी दिए कड़े दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मुनाफाखोरों पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कस दिया है। मिलावटखोरी पर लगाम कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसके लिए विभाग के अधिकारियों ने होटलों, रेस्तरां और अन्य दुकानों पर छापामारी शुरू कर दी। इसी कड़ी में सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकृत अधिकारी (डेजिग्नेटिड ऑफिसर) ने विस क्षेत्र बड़सर के तहत बिझड़ी और दियोटसिद्ध में होटलों और शराब ठेकों पर दबिश दी।
इस दौरान अधिकारी व टीम ने खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत लाइसेंस लेकर होटल, ढाबों और शराब दुकानों पर साफ-सफाई का ध्यान रखने और खराब व मिलावटी खाद्य सामग्री का इस्तेमाल न करने की हिदायत दी। हालांकि विभागीय निरीक्षण के दौरान कई होटल और शराब ठेका निर्धारित मापदंडों पर खरे उतरे हैं, लेकिन इस निरीक्षण से यह साफ हो गया है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले होटल संचालकों या ठेका धारकों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा।
सोमवार को निरीक्षण पर गए अधिकारियों की टीम को देखकर अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया, लेकिन विभाग ने लाइसेंस के आधार पर निर्धारित मापदंडों को जांचने के लिए यह निरीक्षण किया। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकृत अधिकारी अरुण चौहान का कहना है कि लाइसेंस के आधार पर निर्धारित मापदंडों को जांचने के लिए निरीक्षण किया गया। तीनों जगह कोई खामी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्तरां संचालकों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।