फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बलडूहक में दो घरों के ताले टूटे

बलडूहक में दो घरों के ताले टूटे

Sat, 20 Jan 2018 11:07 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
बलडूहक में दो घरों के ताले टूटे
- फोटो : amarujala
रंगस(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बलडूहक के गांव कोहाल में शातिरों ने दो घरों के ताले तोड़ नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया। पूर्व सैनिक के घर से शातिरों को कुछ भी नहीं मिला। केंद्रीय भू-जल बोर्ड से सेवानिवृत्त अधिकारी के घर से 80 हजार रुपये नकद, 9 तोला सोना और चांदी के गहने उड़ा ले गए हैं। सोना और चांदी की बाजार कीमत करीब तीन लाख से अधिक बताई जा रही है। वारदात के समय दोनों परिवार प्रदेश से बाहर थे। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर राजेश कुमार एसएचओ नादौन और पुलिस टीम व डॉग स्कवायड को साथ लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव कोहाल निवासी बलवीर सिंह पुत्र होशियार सिंह ने बताया कि वह 31 मार्च 2017 को केंद्रीय भू-जल बोर्ड से सेवानिवृत्त होकर घर आए हैं। उनके तीन बच्चे हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। तीनों घर से बाहर रहते हैं। पत्नी के बीमार होने पर वह 13 जनवरी को चंडीगढ़ के अस्पताल में चेकअप के लिए गए हुए थे। जब घर लौटे तो कमरे और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। घर से तीन लाख के गहने और 80 हजार नकदी चोरी है। वहीं 100 मीटर की दूरी पर स्थित दूसरे घर के मालिक एवं पूर्व सैनिक चमन लाल ने बताया कि उनके दो बेटे हैं और दोनों सेना में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि वह भी अपनी पत्नी के साथ लुधियाना गए हुए थे, लेकिन जब घर आए तो कमरों के ताले टूटे हुए थे लेकिन शातिर घर से कोई भी सामान नहीं चुरा पाए। उधर, एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं तीन माह पूर्व रंगस के साथ ही लगती ग्राम पंचायत नौहंगी से एक शादी समारोह से छह बलटोहियां और एक आइस फैक्टरी से लाखों की कीमत की मशीनरी चोरी हो चुकी हैं। इन दोनों चोरियों का भी पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed