फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   देशी शराब की 12 बोतलें बरामद

देशी शराब की 12 बोतलें बरामद

Sun, 14 Jan 2018 11:26 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के अंतर्गत एक दुकान से 12 बोतल देसी शराब बिना किसी परमिट, लाइसेंस के बरामद हुई है। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना हमीरपुर के उपनिरीक्षक बलदेव सिंह शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे अपनी टीम के साथ बिरड़ी बलोह में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी की एक स्थानीय दुकानदार अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने सुभाष चंद पुत्र शेर सिंह गांव दशमल तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की बिरड़ी बलोह में स्थित दुकान की तलाशी ली तो मौके पर पुलिस को 12 बोतलें (9000 मिली) देसी शराब बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार का कहना है कि मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed