फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पैरामिलिट्री जवान ने महिला से की छेडख़ानी

पैरामिलिट्री जवान ने महिला से की छेडख़ानी

Sun, 03 Feb 2019 11:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। क्षेत्र में छुट्टी पर आए पैरामिलिट्री के कर्मी पर एक विवाहित महिला से छेड़खानी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला के शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत के मुताबिक पैरामिलिट्री में तैनात एक व्यक्ति ने देर शाम विवाहित महिला के घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी का प्रयास किया। इतने में महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। महिला का पति घर से बाहर कार्यरत है। देर शाम क्षेत्र में छुट्टी पर आए पैरामिलिट्री के कर्मी ने महिला के घर का कुंडा तोड़ अंदर घुसकर महिला के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। इतने में महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी शादीशुदा है। एसएचओ बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed