फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   लिंगवी और खठवीं गांव में नगदी और गहनें पर हाथ साफ

लिंगवी और खठवीं गांव में नगदी और गहनें पर हाथ साफ

Fri, 01 Mar 2019 11:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत अब ग्राम पंचायत धनेड़ के लिंगवी और खठवीं गांव के तहत आते चार घरों से चोर 50 हजार रुपये नकदी और 30 हजार रुपये की कीमत के गहनों पर हाथ साफ कर गए हैं। चोरों ने वीरवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया है। इन चार घरों में से दो घरों में घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पीड़ित परिवारों ने इसकी सूचना पुलिस थाना हमीरपुर में दी। शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की और मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक साथ चार घरों में चोरी होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

वीरवार देर रात करीब 2 बजे चोरों ने धनेड़ पंचायत के लिंगवी गांव में तीन और खठवीं गांव के एक घर में नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया है। चोरों ने कपिल देव पुत्र बाबू राम निवासी लिंगवी के घर से 30 हजार के गहने चोरी किए। इसमें नथ और अंगूठी शामिल है। जबकि 40 हजार नकदी उड़ाई है। इसी के साथ इसी गांव के निवासी कपिल पुत्र जगतराम और अश्वनी कुमार के घर के भी ताले तोड़े गए, लेकिन उनके घर चोरों को कुछ नहीं मिला है। वहीं, चोरों ने राजेश कुमार निवासी खठवीं के घर से 10 हजार रुपये उड़ाए हैं। चोरों ने सबसे ज्यादा कपिल देव निवासी लिंगवी के घर में डाका डाला है। कपिल ने कहा कि वह वीरवार रात को अपने घर में सोए हुए थे कि करीब 2 बजे उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। उन्होंने कहा कि जब उठकर बाहर आंगन में गए तो उन्होंने देखा कि घर के दूसरे कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। चोर कपिल के साथ लगते कमरे से ही लाखों के गहने और नकदी उड़ा ले गए हैं।
विज्ञापन

इस पर उन्होंने शोर मचाया और लोगों को इकट्ठा किया, लेकिन तब तक चोर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। वहीं, कपिल पुत्र जगतराम के घर में जब चोरी हुई तो घर में कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं था, लेकिन उनके घर से चोरों को कुछ नहीं मिला है। कपिल वायुसेना में कार्यरत हैं। इसके साथ अश्वनी कुमार के घर उनके पिता जगदीश चंद उपस्थित थे। अश्वनी दिल्ली में कार्य करता है। उनके घर से क्या चोरी हुआ, इसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। अश्वनी के आने के बाद ही चोरी हुए सामान का पता चलेगा। वहीं, राजेश कुमार निवासी खठवीं के घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। राजेश कुमार भारतीय सेना में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी उनके साथ थी। चोर उनके घर से 10 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना हमीरपुर के प्रभारी संजीव गौतम ने कहा कि चोरी की सूचना मिलते ही टीम मौके पर गई और छानबीन की। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed