{"_id":"5c548a40bdec2273ad00b9ad","slug":"31549044288-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज और सुजानपुर में पकड़ी नशे की खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भोरंज और सुजानपुर में पकड़ी नशे की खेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज/सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर और भोरंज के तहत पुलिस ने नशे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना भोरंज के तहत गश्त के दौरान जाहू कस्बे में पुलिस ने एक युवक से 5.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भोरंज पुलिस वीरवार देर शाम जाहू में गश्त और यातायात चेकिंग पर थी। इस दौरान देवराज राणा निवासी गांव व डाकघर लोअर भांबला, तहसील सरकाघाट जिला मंडी की तलाशी के दौरान उससे 5.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, बुधवार शाम को भी भोरंज पुलिस ने चंबोह में 62 पेटी अवैध शराब की पकड़ी हैं। भोरंज थाना प्रभारी कुलवंत का कहना है कि 5.16 ग्राम चिट्टे के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, सुजानपुर पुलिस ने गश्त के दौरान संजीव कुमार निवासी गांव मुथान डाकघर कुठेड़ा तहसील सुजानपुर से भड़मेली के पास 7.25 ग्राम चरस बरामद की है। मंगलवार को भी सुजानपुर पुलिस ने एक युवक के पास से डेढ़ ग्राम चिट्टा बरामद किया है। थाना प्रभारी सुजानपुर श्याम लाल का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।