{"_id":"5bdb3a73bdec22695c1f5f60","slug":"31541094003-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत बिजाई करते समय ट्रेक्टर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत बिजाई करते समय ट्रेक्टर पलटा, चालक की मौत
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत स्वाहल गांव में खेत जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
मृतक की पहचान दलीप चंद (70) पुत्र इंद्र राम निवासी गांव सेर स्वाहल डाकघर मौंही तहसील और जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। बुधवार शाम को दलीप चंद खेतों में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इस दौरान दूसरे खेत को जाते समय ट्रैक्टर करीब दस फीट गहरी ढांक से नीचे पलट गया। इस कारण ट्रैक्टर चालक दलीप चंद घायल हो गया। उपस्थित लोग उसे अस्पताल लेकर आए लेकिन, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसएचओ सदर संजीव गौतम का कहना है कि बुधवार शाम करीब पांच बजे खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से स्वाहल निवासी बुजुर्ग चालक की मौत हो गई है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।