{"_id":"5acf89874f1c1b483d8b4c54","slug":"31523550599-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, पांच घायल
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत किटपल गांव में एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस कारण एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर तीन घायलों का उपचार चल रहा है जबकि दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
कार चालक राकेश कुमार निवासी कोहला ने बताया कि वीरवार सुबह वह परिवार सहित दिल्ली से अपने घर के लिए चले थे। जब उनकी कार किटपल गांव के पास पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इस कारण कार में बैठे राकेश कुमार, मनोहर लाल, जीसी कौशल, शीला देवी सरला देवी घायल हो गए। गंभीर घायल शीला देवी और सरला देवी को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया है। उधर, डॉ. बीएस राणा ने बताया कि गंभीर घायल दो वृद्ध महिलाओं को टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं अतिरिक्त थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।